ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

दिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय हर बाढ़-पीडि़त परिवारों को मिलेगी 10 हजार की सहायता राशि ।

दिल्ली सरकार का बड़ा निर्णय हर बाढ़-पीडि़त परिवारों को मिलेगी 10 ह नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाढ़ पीडि़तों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक ट्वीट कर लिखा कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है. कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया. आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीडि़त परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार दिये जाएंगे. वहीं बाढ़ की वजह से जिनके आधार कार्ड आदि जरुरी कागजात बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे. जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलाया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में अभी भी 20 हजार से ज्यादा लोग कैंपों या शिविरों में रह रहे हैं. कम हो रहा यमुना का जलस्तर उधर, यमुना के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है. कई इलाकों से बाढ़ का पानी कम होने पर अधिकारियों ने सड़कें खोल दीं और यातायात प्रतिबंधों में ढील दी. दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी के बाढग़्रस्त इलाकों में स्थिति सुधर रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगर अब भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है. दिल्ली में रविवार को यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दजऱ् किया गया. पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से प्रवाह दर कम होने के साथ और गिरावट की उम्मीद है, लेकिन यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button