ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

पेरिस में पीएम मोदी और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न के बीच द्विपक्षीय वार्ता

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे। पेरिस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी ने गुरुवार की शाम के करीब 7:30 बजे सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात की। इसके बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी पेरिस के प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद देर रात 00:30 बजे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे। देखिये पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों ने किस तरह पीएम मोदी का स्वागत किया…

Related Articles

Back to top button