ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

जिम में वर्कआउट के दौरान होटल मालिक को आया हार्ट अटैक

इंदौर ।  जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के मामले देशभर में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया इंदौर के स्कीम नंबर 78 में घटी जब एक होटल मालिक की जिम में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। इससे जिम जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। वहीं जिम में हार्ट अटैक आने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम नंबर 78 के गोल्ड्स जिम की है, जहां होटल वृंदावन के मालिक प्रदीप रघुवंशी को अटैक आया। 55 साल के प्रदीप ट्रैडमिल पर वाक करने के दौरान उन्हें अटैक आ गया। उन्हें तुरंत करीब के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह प्रतिदिन दो घंटे जिम में वाक करते थे। करीबियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही उनके बेटे की शादी होने वाली थी। रघुवंशी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलश विजयवर्गीय के करीबियों में से एक थे।

Related Articles

Back to top button