ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्राले ने मारी टक्कर, आठ की मौत, कई घायल

हरियाणा | अंबाला में शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 344 चंडीगढ़ यमुनानगर पर स्थित गांव ककड़ माजरा के नजदीक हुआ।बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बरेली उत्तर प्रदेश से बद्दी हिमाचल प्रदेश जा रही एक डबल डेकर बस शुक्रवार अलसुबह गांव ककड़ माजरा के नजदीक सड़क किनारे खड़ी थी और पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। ट्राला टक्कर लगने के बाद हाइवे पर बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरह पलट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

आनन-फानन में बस में सवार लोगों को निकाला गया और कुछ को शहजादपुर सीएचसी व कुछ को पंचकूला सरकारी अस्पताल में भेजा गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जिनमें महिलाएं व एक बच्चा भी बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग दो से तीन साल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह थाना प्रभारी शहजादपुर बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे के दोनों और जाम लग गया। बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया लगभग दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के लगभग पांच बजे के करीब बरेली से लगभग 70 सवारियों को लेकर बस बद्दी के लिए चली थी और जैसे ही आज सुबह लगभग पांच बजे के करीब बस जब ककड़ माजरा के नजदीक पहुंची तभी यह हादसा हुआ है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।हादसे की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में व्यवस्था बनाते हुए मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया। इसमें से  7 अंबाला छावनी तो कुछ अंबाला सिटी व पंचकूला रेफर हुए। ताकि सभी जगह व्यवस्था बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button