ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

प्राध्यापक से 98 हजार 130 रुपये ठगी के चार आरोपित झारखंड के देवघर से गिरफ्तार

रायगढ़। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा विहार कालोनी में रहने वाले सहायक अध्यापक से मोडिफाईड बैंकिंग ऐप से लोन के नाम पर 98 हजार 130 रुपये आनलाइन ठगी के चार आरोपितों को कोतरारोड पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से झारखंड के देवघर से पकड़ा है। आरोपितों को पर धारा 420 आईपीसी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

साइबर सेल ने आईएमईआई के आधार पर जांच के दौरान पाया कि आरोपितों द्वारा प्रयोग किए गये सिम नंबरों का कई सेट में उपयोग करते हुए 22 राज्यों में ठगी की गई है।

इस आधार पर आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी के लिए टीम झारखंड रवाना किया गया। टीम ने देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरने में दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आए। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर के कई फेक नंबर अपलोड किए हैं। अनेक बैंकिंग ऐप को भी मॉडिफाई किया है। अन्य व्यक्तियों के नाम पर मोबाइल खरीद कर उनमें फर्जी सिम का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों को क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लाइन बढाने, ऑनलाइन बैंक लोन निकलवाने के नाम पर कॉल करते हैं। इसके अलावा फेक कस्टमर नंबर पर संपर्क में आते हैं। इसी से लिंक शेयर कर उनके खातों से रकम निकालते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल धारकों से ठगी रकम से आनलाइन महंगे सामान खरीदते हैं, फिर उसे बेचकर रकम आपस में बांट लेते हैं।

रायगढ़ के कुबेर मिश्रा से मजहर अंसारी ने फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग कर पीएनबी और इंडियन बैंक के खाते से 98 हजार 130 दूसरे खाते में ट्रांसफर किया था। चारों आरोपितों ने रुपये आपस में बांट कर खर्च कर लिया।

बहरहाल पुलिस ने अब्दुल वाहिद अंसारी पिता अब्दुल रऊफ अंसारी 28, मजहर अंसारी पिता गुफरान अंसारी 23, सफ़रउद्दीन अंसारी पिता गुफरान अंसारी 18, महफूज अंसारी पिता जमशेद अंसारी 22सभी निवासी मोरने थाना मोहनपुर जिला देवघर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से आठ मोबाइल जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button