ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी ने दुबई में मनाया बेबी शॉवर

ग्लोबल स्टार राम चरण के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्टर की पत्नी उपासना कामिनेनी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही है।ये कपल अपनी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है। हाल ही में राम वाइफ के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब उपासना की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है वह दुबई में बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं।उपासना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान उपासना के करीब दोस्त और फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में, हम उपासना को अपने दोस्तों के साथ नेचर के बीच एक एक खूबसूरत जगह पर बैठे और कुछ प्यारे मोमेंट्स को एंजॉय करते दिखाई दे रही है।इस मौके पर उपासना सफेद कलर की वर्क मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही है।

अपने लुक को हल्का रखते हुए उन्होंने इसे टिंटेड सनग्लासेस और फ्लैट सैंडल के साथ स्टाइल किया। अपने दोस्तों के साथ लेंस के लिए पोज देते हुए होने वाली मां ने अपनी प्रेग्नेंसी की चमक बिखेरी।राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। साथ-साथ पढ़ते हुए राम और उपासना बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। साल 2011 में दोनों ने अपने परिवार की उपस्थिति में सगाई की और अगले ही साल 2012 में राम चरण और उपासना ने सात फेरे लिए। राम चरण और उपासना की जोड़ी फैंस को कपल गोल्स देती है। दोनों आज भी मेड फॉर ईच अदर लगते हैं।बता दें, ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर ऐतिहासिक जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया था। एक इंटरव्यू में राम चरण ने कहा था, मेरी पत्नी हमेशा मेरे लिए भाग्यशाली रही हैं। उनके अंदर पल रहा साढ़े पांच महीने का बच्चा मेरे लिए और भी भाग्यशाली है।

 

Related Articles

Back to top button