ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ज्जैनवासियों के लिए बनाया अवंतिका द्वार प्रवेश करने वाले भक्तों की संख्या कम

उज्जैन। महाकाल मंदिर समिति द्वारा उज्जैनवासियों के लिए अवंतिका द्वार के रूप में अलग से प्रवेश की विशेष व्यवस्था की है। लेकिन शुरुआती दो दिन में श्रद्धालुओं का रुझान कम नजर आ रहा है। पहले दिन मंगलवार को करीब पांच श्रद्धालुओं ने इस द्वार से प्रवेश किया था। बुधवार को भी देर शाम तक करीब 600 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार दस से बीस मिनट के अंतराल में इक्का दुक्का दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मंदिर समिति ने उज्जैन के लोगों के लिए महाकाल दर्शन हेतु शीघ्र सुलभ दर्शन व्यवस्था का इंतजाम किया है। इसके लिए प्रशासक कार्यालय के सामने अवंतिका द्वार की स्थापना की गई है। इस द्वार से उज्जैन का कोई भी नागरिक अपना आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर सकता है।

इस मार्ग से स्थानीय भक्तों को मात्र दस मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को द्वार का शुभारंभ किया गया था। हालांकि शुरुआती दो दिन में अनुमान के मुताबिक भक्तों की संख्या काफी कम रही। बताया जाता है मंदिर के आसपास निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके कारण लोग इस द्वार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अधिकांश शहर वासियों को फिलहाल गेट का स्थान ही नहीं पता है। लोग परेशानी के डर से भी इस द्वार से दर्शन करने नहीं आ रहे हैं।

संख्या काफी कम

अवंतिका द्वार से प्रवेश करने वाले स्थानीय भक्तों की संख्या काफी कम है। दस से बीस मिनट के अंतराल में इक्का दुक्का लोग इस द्वार पर पहुंच रहे हैं।

-मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक

Related Articles

Back to top button