ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जय श्री राम के नारों से गूंजा जेल परिसर, कैदियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, किया राम नाम का जाप

खंडवा। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का खुमार पूरे देश में दिखाई देने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के खंडवा की जिला जेल भी राममय होती हुई नज़र आ रही है। दरअसल, यहां जेल प्रशासन द्वारा सुंदरकांड पाठ करवाया गया, जिसमें हर धर्म के कैदियों ने शामिल होकर रामरस का आनंद लिया। जेल में विशेष रूप से आयोजित सुंदरकांड में कैदी श्री राम की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

वहीं इस आयोजन को लेकर जेलर अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि जेल परिसर में सुंदरकांड का आयोजन रखा गया, जिसमें सभी धर्म के कैदियों ने शामिल होकर भक्तिरस का आनंद लिया। बता दें कि 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ ही विदेशों में भी उत्साह और जश्न का माहौल है। चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। 500 वर्षों के बाद राम लला एक बार फिर अपनी नगरी अयोध्या में पधारने वाले हैं इसलिए पूरा देश एक बार फिर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार बनाएगा।

Related Articles

Back to top button