ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सड़क हादसे के 7 दिन बाद महिला प्रोफेसर की मौत वाहन से गिरकर हुई थी घायल

इंदौर। निजी यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साथी प्रोफेसर के साथ स्कूटर से आ रही थी। वाहन के सामने श्वान आने से वह स्कूटर से गिर कर घायल हो गई। हादसे के सात दिन बाद महिला प्रोफेसर ने दम तोड़ दिया।

घटना तेजाजीनगर थाना क्षेत्र की है। बायपास स्थित सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सुप्रिया सिद्धार्थ और प्रोफेसर प्रियंका स्कूटर से आ रही थी। 5 जुलाई को श्वान सामने से आने से वाहन फ‍िसल गया था और दोनों स्कूटर सहित गिर गई थी।

स्कूटर प्रियंका चला रही थी।उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। इस हादसे में प्रियंका तो बच गई, लेकिन सुप्रिया के सिर में गहरी चोट लग गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

दोनों को उपचार के लिए एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सुप्रिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्‍हें एमवाय अस्‍पताल रेफर किया था। यहां उपचार 7 दिन बाद उनकी मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।

सुप्रिया उम्र 31 वर्ष शहर के कनाड़‍िया रोड इलाके में रहती थी। उनके पति सिद्धार्थ त्रिपाठी वकील हैं। परिवार मूल रूप से रीवा का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button