ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

9 जुलाई को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में निकालेंगे संदेश यात्रा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर कुरैठा के नेतृत्व में बैरियर चौराहा पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

मुरैना - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ शिवराम सिंह गौर के नेतृत्व में 9 जुलाई को 10 बजे बांके बिहारी मंदिर वृंदावन से लेकर 2:30 बजे महाराजा मानसिंह तोमर पूजन कर इंद्रप्रस्थ गार्डन ग्वालियर पर संदेश यात्रा का समापन किया जाएगा जानकारी के अनुसार यात्रा का मुख्य उद्देश्य इतिहासकारों के मतानुसार क्षेत्र के विकास ,समृद्धि ,उन्नति हेतु धर्म कलश की स्थापना आवश्यक है यह कार्य महाराजा मान सिंह तोमर द्वारा किया गया था उस समय ऐसा कहा जाता है कि ग्वालियर चम्बल मे सभी जाति धर्मों के लोग बड़े भाईचारे के साथ रहा करते थे यह कलश ग्वालियर दुर्ग पर स्थापित था किन्तु मुगल काल में इसे खंडित कर दिया गया विक्रम महल मे शिवलिंग के पास यह कलश स्थापित था वह शिवलिंग आज कोटेश्वर के नाम से जाना जाता है ग्वालियर चंबल क्षेत्र मे शांति स्थापित हो व्यपार , रोजगार , भाईचारा निर्मित हो ,इसके लिए विद्वानो के विचार विमर्श के बाद वृंदावन बाँकेविहारी मंदिर से पवित्र रज कलश ग्वालियर में महाराजा मान सिंह तोमर की प्रतिमा पर स्थापित किया जायेगा क्यों कि महाराजा मान सिंह सभी जाति धर्मों के आश्रय दाता थे इसलिए उन्हे महाराजा की उपाधि दी गई थी इस संकल्प को दिनांक 9 जुलाई 2023 को अखिलभारतीय क्षत्रिय महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह तोमर एवं राष्ट्रीय महा संरक्षक डॉ.शिवराम सिंह गौर द्वारा ग्वालियर लाया जायेगा और प्रतिमा पर स्थापित किया जायेगा इस कलश के दर्शन लाभ प्राप्त करने एवं अपनी सहभागिता हेतु आप सभी इस धर्मकलश का स्वागत कर लाभ उठाये ग्वालियर मे यह अगवानी पुरानी छावनी एवं मलगढा चौराहे पर की जाएगी जो 3 बजे आएगी जो चार शहर का नाका हज़ीरा ,होते हुए तानसेन रोड पड़ाव होते हुए महाराजा मान सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्थापना के बाद इंद्रप्रस्थ गार्डन गोला का मंदिर पर समापन होगा इस शुभ कलश का स्वागत सभी जाति धर्मों के लोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button