ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

चढ़ती ट्रेन में चढ़ रही महिला का फिसला पैर आरपीएफ जवान ने दौड़कर बचाई जान

भोपाल। रानी कमलापति स्‍टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक महिला की जान पर बन आई। घटना गुरुवार शाम प्‍लेटफार्म 03 पर घटित हुई, जहां इस महिला यात्री का पातालकोट एक्‍सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश में पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्‍लेटफार्म के बीच लटकते हुए घिसटने लगी। यह देख वहां मौजूद एक आरपीएफ जवान तुरंत उसकी ओर दौड़ा और उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए उसकी जान बचा ली। इस हादसे में महिला को हल्‍की चोट आई। यह पूरी घटना प्‍लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पूर्व भोपाल रेलवे स्‍टेशन पर भी एक महिला यात्री के साथ ऐसा ही हादसा पेश आया थ, जहां एक महिला आरक्षक ने उसकी जान बचाई थी।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफार्म-3 पर गाड़ी संख्या 14623 पातालकोट एक्सप्रेस आकर रुकी थी। उसी ट्रेन से छिंदवाड़ा से मंगलवती साहू नामक यह महिला सफर कर रही थी। वह रानी कमलापति स्‍टेशन पर पानी लेने के लिए उतरी, तभी ट्रेन चल दी। इस पर वह चलती ट्रेन में चढ़ने लगी, जिस कारण उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की जगह में लटक गई। वहां मौजूद आरपीएफ आरक्षक रामवीर सिंह यह देख तुरंत उसकी ओर लपके और महिला को पकड़कर ऊपर खींच लिया। इस घटना से महिला काफी सहम गई और कुछ देर तक उसके मुंह से बोल नहीं फूटे। प्‍लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने आरपीएफ आरक्षक की इस तत्‍परता के लिए भरपूर सराहना की।

Related Articles

Back to top button