ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

समझाने पर परिजन करते थे विवाद, तंग आकर लड़के ने दे दी जान

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने घरवालों के शराब पीने से परेशान था। कई बार उसने परिजनों को समझाया भी था। मगर वे नहीं मानते थे। उल्टा लड़के से ही विवाद किया करते थे। जिससे वह परेशान था। आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।बजरंग गोड़(16) घासीपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि उसके पिता, भाई और चाचा हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा किया करते थे। इसी बात से बजरंग परेशान था। उसने काई बार उन्हें समझाया भी। मगर वे नहीं मानते थे। रोज घर में आकर उसकी मां से झगड़ा करते थे। पड़ोसियों से भी विवाद कर चुके थे।बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को घर के लोग बाहर गए थे। उधर बजरंग भी घर से निकल गया था। रात को जब सब वापस लौटे तो बजरंग घर पर नहीं था। काफी तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन रविवार सुबह गांव के ही एक पेड़ में उसकी लाश फंदे से लटके हुई मिली। गांव के लोगों ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।वहीं परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में ही इस बात का पता चला है कि लड़का घरवालों के शराब पीने से नाराज था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button