ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलविंदर सिंह गिल भारतीय बास्केटबाल महासंघ के महासचिव बने

 इंदौर। बास्केटबाल फेडरेशन आफ इंडिया (बीएफआइ) के चुनाव बुधवार को दिल्ली में संपन्न हुए। तमिलनाडु के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी आधव अर्जुन अध्यक्ष और इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलविंदर सिंह गिल महासचिव चुने गए। गिल मप्र बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव में पूर्व महासचिव चंद्रमुखी शर्मा और पूर्व अध्यक्ष गोविंदराज के पैनल का सफाया हुआ है।

गिल बीएफआइ में महासचिव के पद पर निर्वाचित होने वाले मध्य प्रदेश से पहले व्यक्ति हैं। उनसे पहले मप्र के डा. जेएम शर्मा संगठन के कोषाध्यक्ष पद तक पहुंचे थे।

गिल ने बताया कि आधव अर्जुन अध्यक्ष चुने गए हैं। वे भी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अजय साद (हिमाचल प्रदेश), डोनाल्ड स्टीवन (मेघालय), डा. लालरिनवमा (मिजोरम), मनोहर कुमार (केरल), नार्मन स्वरूप इसाक (तेलंगाना), रालिन डिसूजा (गोवा) और महिला प्रतिनिधि के रूप में सीमा शर्मा (उप्र) का चयन हुआ।

कोषाध्यक्ष पद पर आंध्र प्रदेश के टी. चेंगलारया नायडू निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव के पांच पदों पर जी. चक्रवर्ती (आंध्र प्रदेश), मुनीष शर्मा (हिमाचल प्रदेश), प्रदीप कुमार (बंगाल), प्रकाश संधू (पुडुचेरी) और सूर्य सिंह (हरियाणा) चुने गए।

बीएफआइ के चुनाव कुछ समय से विवादों में घिरे रहे हैं। पहले चुनाव 18 फरवरी को कर्नाटक में होना थे। चुनाव की तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन कथित रूप से एक गुट के अधिकांश आवेदन निरस्त करने से विवाद गहरा गया था।

इसके बाद कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया। इसके विरोध में दावेदारों ने न्यायालय का रुख किया था। न्यायालय ने कर्नाटक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज कृष्णा भट्ट को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। फिर प्रशासक ने 10 जून को सेवानिवृत्त जज एचएस शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर पांच जुलाई को चुनाव की तारीख घोषित की थी।

Related Articles

Back to top button