ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़ आए नेताओं को टिकट ना देने को कहा पर्यवेक्षक बोले- आपकी बात ऊपर पहुंचाऊंगा

शिवपुरी। पर्यवेक्षक प्रदीप टम्टा ने होटल कमला हेरिटेज में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आने के बाद वापस कांग्रेस में लौटे नेताओं के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बैठक में पर्यवेक्षक प्रदीप टम्टा के सामने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक सुर में इस बात को रखा कि नए लोगों को टिकट न दिया जाए।

पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेसियों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में साथ छोड़ गए नेताओं को वरीयता ना दी जाए। हमें ऐसे नेताओं को वरीयता देनी चाहिए, जो मुश्किल में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी इस पर विचार करेगी तो हम साथ हैं वरना अंर्तकलह का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद सभी की सहमति से प्रस्ताव पास कर दिया गया। शहर और जिला अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर के साथ इस प्रस्ताव को प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। ऐसे में हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बैजनाथ सिंह यादव और राकेश गुप्ता के लिए दावेदारी पेश करने में परेशानी बढ़ जाएगी।

बैठक के दौरान मंच से गणेश गौतम, अजीत भदौरिया, एपीएस चौहान, विजय चौकसे, आलोक शुक्ला, राजेन्द्र गुर्जर, साजिद विद्यार्थी, इंदु जैन, अमित शिवहरे, पुनीत शर्मा आदि ने नए लोगों को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की। पूर्व बिधायक हरिवल्लभ शुक्ला ने मंच से यह प्रस्ताव रखा कि जिला कांग्रेस कमेटी यह प्रस्ताव पास करके पीसीसी और एआइसीसी को भेजे। दोनों अध्यक्ष विजय सिंह चौहान और श्रीप्रकाश शर्मा ने सहमति देकर इस प्रस्ताव को पास कर दिया। पर्यवेक्षक टम्टा ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं को ऊपर तक पहुंचाऊंगा। आपको संविधान की और लोकतंत्र की लड़ाई लड़नी है, क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है।

Related Articles

Back to top button