ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

इंदौर से अशोकनगर जा रही बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत और 40 घायल ।

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 40 लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही निजी यात्री बस आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई. इस हादसे में हरिओम और एक अन्य यात्री की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. घायलों को शाजापुर और इंदौर उपचार के लिए रेफर किया गया है. बताया गया है कि बस तेज रफ्तार से जा रही थी और उसका संतुलन बिगड़ गया. बस पुलिया से नीचे गिरी और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई, साथ ही चीख पुकार भी सुनाई देने लगी. पुलिस को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, एक दल मौके पर पहुंचा, वहीं स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए. राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को विभिन्न अस्पतालों तक भेजा गया. यह हादसा जब हुआ तो मौके पर काफी अंधेरा था, मगर राहत और बचाव कार्य के चलते घायलों को सुरक्षित अस्पताल तक ले जाया गया. एक यात्री ने बताया कि हम सभी गहरी नींद में थे और अचानक एक झटका सा लगा और कुछ ही देर में नजर आया कि बस किसी गड्ढे में है. थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें एक की पहचान कर ली गई है और दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. घायलों को पचोर के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार हुआ और 22 घायलों को शाजापुर के अलावा पांच गंभीर को इंदौर भेजा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button