ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

रायपुर में आज जलसंकट, कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

रायपुर के बड़े इलाके में आज शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 80 MLD फिल्टर प्लांट में पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ये शट डाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 10 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 80 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 10 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। यहां भाठागांव नहर रोड के पास 750 MM व्यास की क्षतिग्रस्त रॉ-वाटर पीएससी पाइप लाइन की मरम्मत की जानी है। इसलिए 10 ओवरहेड टैंक मेंटेनेंस के दौरान बंद रहेंगे।

शहर की इन पानी टंकियों से सप्लाई नहीं होगी

राजधानी की डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी और श्याम नगर से सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इस कारण इन टंकियों से जिन वार्डों में पानी की सप्लाई होती है वहां लोगों को सुबह के वक्त ही पानी मिला है। इस शट डाउन की वजह से बड़ी आबादी प्रभावित रहेगी। नगर निगम जलप्रदाय विभाग के अध्यक्ष सतनाम पनाग ने बताया कि वार्डों में लोगों की जरूरत के हिसाब से वॉटर टैंकर भेजने की व्यवस्था नगर निगम करेगी। इसके बाद 13 अप्रैल की सुबह सप्लाई बहाल हो जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button