ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
बिहार

तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विशेष अभियान

बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू करने के लिए शराब तस्कर और शराबियों के विरुद्ध मोतिहारी उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने अलग अलग जगह की गई छापेमारी में 124 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए 124 लोगों में 97 पियक्कड़ और 27 शराब कारोबारी हैं।
मोतिहारी मद्य निषेध और उत्पाद विभाग के अधीक्षक अमृतेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर व्यवस्थित तरीके से बेतिया और गोपालगंज के उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम और स्थानीय थाने के सहयोग से विशेष छापेमारी की गई। उत्पाद विभाग पुलिस की कार्रवाई के बाद जिले के शराब कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। पियक्कड़ों में भी खौफ का माहौल है। पुलिस अगले कुछ दिनों में जिले के कई अन्य हिस्सों में छापेमारी करेगी।

Related Articles

Back to top button