ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

रायपुर में आज से फिर शुरू सिटी बस सेवा

रायपुर में सोमवार से एक बार फिर सिटी बस सेवा का संचालन शुरू हो रही है। इस सेवा से शहर के साथ ही आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मेयर एजाज ढेबर ने महिलाओं को फ्री सेवा देने का ऐलान किया है। यानी कि आज एक दिन किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा।

दोपहर करीब 12 बजे कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और मेयर एजाज ढेबर हरी झंडी दिखाकर बसों का परिचालन शुरू करेंगे। पहले चरण में 65 सिटी बसों में से 30 को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। बाकी बसों की रिपेयरिंग, परमिट आदि पर कार्य चल रहा है। इन्हें भी जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। सिटी बसों के लिए प्रति दो किमी में चार रुपए किराया तय किया गया है। एयर कंडिशनर बसों का किराया 10 रुपए प्रति दो किलोमीटर निर्धारित है।

वहीं रायपुर में रोड सेफ्टी टूर्नामेंट भी शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए सिटी बसों का संचालन नवा रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम तक भी किया जाएगा। हालांकि नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से रायपुर शहर से स्टेडियम तक बीआरटीएस बस चलाने का ऐलान पहले ही हो चुका है। मेयर ढेबर ने बताया कि सिटी बस चलने से लोगों को कम दर पर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button