ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

द केरला स्टोरी देख बोलीं महिलाएं- बेटियों की परवरिश के लिए बड़ा सबक देती है फिल्म

नरसिंहपुर/करेली। अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय के मामले में देश भर में चर्चित हो रही फिल्म द केरला स्टोरी को जिले में भी महिलाओं द्वारा सराहा जा रहा है ।जिले के प्रमुख नगर करेली में फिल्म देखने के बाद महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा है कि यह फिल्म बेटियों की परवरिश के लिए बड़ा सबक देती है। करेली में बजरंग दल की ओर से महिलाओं-युवतियों के लिए स्पेशल वूमेन शो निश्शुल्क कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने फिल्म को देखा और कहानी सहित कलाकारों के अभिनय को सराहा।

सभी को देखना चाहिए फिल्म

अभिभाविका मंजू पटेल ने कहा की यह फिल्म सभी को देखना चाहिए। फिल्म बेटियों की परवरिश के लिए बड़ा सबक देती है। वहीं युवतियों ने बताया की सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फ़िल्म में हमें ऐसे जाल से कैसे बचना है यह सीख मिलती है। महेंद्र वार्ड पार्षद संगीता शर्मा ने बताया की इस सत्य घटना पर आधारित मार्मिक फिल्म को हम सभी को जरूर देखना चाहिए और खासकर हमारी बच्चियों को, उन्हेे किस तरह बहला फुसला कर अपने धर्म और परिवार दोनों से दूर कर दिया जाता है। उन्हें एक ऐसे दलदल में पहुंचा दिया जाता है जहां से आना नामुमकिन है।

धर्म और परिवार के प्रति ईमानदार रहें

फिल्म देखने आई छात्रा पल्लवी ने बताया कि जब इस फिल्म का ट्रेलर आया तो तभी से बड़ी उत्सुकता थी यह फिल्म देखने की।आज हमारे बजरंग दल के भाइयों की तरफ से यह फिल्म दिखाई गई। जो सत्य आधारित घटना पर है और वर्तमान समय मे ऐसी घटना ना दोहराई जाए और ऐसे लोगों की बातों में न फंसकर के अपने धर्म और परिवार के प्रति ईमानदार रहने की प्रेरणा देती है यह फिल्म।

इसलिए दिखाई गई कि सबक लें

बजरंग दल के विभाग सयोजक रामकुमार लोधी ने बताया कि फ़िल्म को बजरंग दल के अल्प आग्रह पर समाजसेवी प्रमोद कुमार ने निश्शुल्क दिखाया है। बजरंग दल हमारे हिंदू समाज की बहनों -बेटियों को यह फिल्म इसलिए दिखा रहा है क्‍योंकि इस सच्चाई से भरी फिल्म से वह सीख ले सकें। जिससे आगामी समय में ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो । इसलिए आज समाज को जागरूक करना बहुत आवश्यक है । इसलिए यह फ़िल्म हमनें महिलाओं के लिए स्पेशल शो आयोजित कर दिखाई । इस अवसर पर बड़ी संख्या मे छात्राओं के साथ महिलाओं की माैजूदगी रही ।

Related Articles

Back to top button