ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर। साइबर क्राइम से बचने के लिये जागरूक रहना ज़रूरी – एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया।

ग्वालियर। 102 साइबर क्राइम सेमिनार पूर्ण करने पर रेडियो चस्का पर पहुंचे एएसपी श्री राजेश डंडोतिया,किया लोगो को जागरूक ग्वालियर: साइबर क्राइम फ़्रॉड से बचने के लिये हर व्यक्ति को दिन प्रतिदिन जागरूक होना बहुत ज़रूरी है साइबर क्राइम फ़्रॉड एक ऐसा क्राइम है जो समय समय पर नये प्रयोग कर के लोगो को अपना शिकार बना लेता है यह बात आज रेडियो चस्का के पॉपुलर टॉक शो चस्का मेहमान मे हज़ारो लोगो को ऑन एयर सम्बोधित करते हुए कही एडीशनल एस पी श्री राजेश डंडोतिया ने एक लिसनर के सवाल पर जवाब दिया कि वर्तमान मे फ़र्ज़ी वेबसाइट से सतर्क रहना बहुत ज़रूरी है, क्यूंकि ठग नकली वेबसाइट भी बना कर ठगी कर रहे है श्री डंडोतिया ने कहा कि वर्तमान मे हमें मोबाइल चलाने पर बहुत सारी चीज़ो से सतर्क रहना आवश्यक है,चाहें वो फेसबुक हो इंस्टाग्राम हो इस पर लोग कई ऐसी सामग्री पोस्ट कर के लोगो को प्रभावित कर लेते है जिससे हम ठगों के शिकार हो जाते है खास तौर पर फेसबुक या इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट आने पर तुरंत एक्सेप्ट नहीं करना चाहिए उस पर सावधानी बरतने कि बहुत आवश्यकता है उन्होंने एक सवाल के जवाब मे कहा,नकारात्मक होने से हम और लोगो को भी नकारात्मक कर देते है इसीलिए हर व्यक्ति को सकारात्मक होने कि ज़रूरत है जिससे हमारा परिवार भी सकारात्मक रहेगा जिससे हमारा विश्वास भी बढ़ेगा इसीलिए आज के समय मे सकारात्मक रहना बहुत ज़रूरी है ग्वालियर के युवाओं से रेडियो चस्का के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि युवा नशे कि तरफ रुख ना करें, हमें जो जीवन दिया वह एक खूबसूरत जीवन जीने के लिये व परिवार मे ढेर सारी खुशियाँ लाने के लिये है तथा देश के विकास मे अपनी भूमिका निभाने के लिये मिला है, नशे से दूर रहे ओर अच्छी शिक्षा लेकर परिवार ओर समाज के लिये अपने उत्तरदायित्व को निभाए, युवा थोड़ी देर कि खुशी के लिये भविष्य मे दुखो को बढ़ावा देते है क्यूंकि क्षणिक मात्र खुशी हमारे भविष्य के दुखो का कारण बनती है, इसलिए नशे से दूर रहे, आगे सम्बोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि पैसे कमाने का कोई शार्ट कर नहीं होता है ना ही शार्ट कट अपनाना चाहिए, शार्ट कट से किये गए कार्य हमारे भविष्य को मुश्किल मे डाल सकते है बोर्ड परीक्षाओं मे तनाव मे आने वाले छात्रों के लिये श्री डंडोतिया ने हार ना मानने कि प्रेरणा दी, साथ ही किसी भी परिस्थिति का डट कर सामना करने के लिये प्रेरित किया रेडियो चस्का के डायरेक्टर श्री अशोक गोयल, श्री यश गोयल, श्री तरुण गोयल, श्री कार्तिकेय गोयल ने श्री डंडोतिया का स्वागत किया,इंटरव्यू आर जे दीया द्वारा लिया गया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button