ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद परिणीति और राघव ने की सेवा गुरुद्वारे में धोए बर्तन

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने मई में सगाई की है। सगाई के बाद से इस कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। हाल ही में कपल अमृतसर के गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे थे। जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति और राघव गुरुद्वारे में सेवा करने आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

परिणीति और राघव ने की सेवा

दरअसल परिणीति और राघव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ने भक्तों के साथ मिलकर गुरुद्वारे में सेवा भी की। दोनों ने इस दौरान लंगर के बर्तन धोए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बाकी लोगों के साथ मिलकर बाबा की सेवा में बर्तन साफ कर रही हैं। इस दौरान कपल काफी सिंपल लुक में नजर आए। परिणीति ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता पायजामा सेट पहना था, वहीं दूसरी ओर राघव ने ग्रे जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहने नजर आए। सगाई के बाद पहली बार दोनों साथ में गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। जो कि बैक से क्लिक की गई थी।

वीडियो हुआ वायरल

शेयर की गई फोटो में कपल सिर ढके हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही परी ने कैप्शन में लिखा ‘इस बार मेरी विजिट और भी खास थी। उनके साथ मेरे साइड में।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ दिनों पहले कपल को राजस्थान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button