ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

न्यारी नदी पर बन रहे बांध का नाम पीएम मोदी की दिवंगत मां के नाम पर 

गांधीनगर। राजकोट गुजरात में बाहरी इलाके में बन रहे एक छोटे बांध का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन के नाम पर रखा गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। गिर गंगा परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप सखिया ने बताया कि राजकोट-कलावाड रोड पर वगुदाद गांव के पास न्यारी नदी पर ट्रस्ट द्वारा 15 लाख रुपये की लागत से छोटा बांध बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक दर्शिता शाह और राजकोट के महापौर प्रदीप देव की मौजूदगी में बांध की नींव रखी गई।

सखिया ने कहा प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि के तौर पर हमने छोटे बांध का नाम हीराबा स्मृति सरोवर रखने का फैसला किया है क्योंकि इस उनकी याद में बनाया जा रहा है। इससे दूसरे लोगों को भी अपने प्रियजन के निधन के बाद कुछ करने या किसी अच्छी चीज के लिए दान देने की प्रेरणा मिलेगी। हीराबा का 30 दिसंबर को अहमदाबाद के एक अस्पताल में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सखिया ने बताया कि इस ट्रस्ट ने पिछले चार महीने में दानदाताओं की वित्तीय मदद से 75 छोटे बांध बनाए हैं। इस नए बांध का काम दो सप्ताह के भीतर पूरा होगा और इसमें करीब 2.5 करोड़ लीटर पानी के भंडारण की क्षमता होगी। उन्होंने कहा ‘‘यह बांध 400 फुट ऊंचा और 150 फुट चौड़ा होगा। एक बार पानी से भरने के बाद यह नौ महीने तक नहीं सूखेगा। इससे भूजल का पुन: संचय होगा और आसपास के गांवों के किसानों तथा पशुपालकों को फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button