ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ग्वालियर

लोगों का आर्थिक उत्थान करके व्यवसायिक बैंक एक कीर्तिमान स्थापित करें- केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

मुरैना: 25 सितंबर 2022/ भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि मुरैना में स्थापित व्यवसायिक एवं आद्यौगिक सहकारी बैंक जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदाय कर उनके आर्थिक उत्थान में मदद कर एक कीर्तिमान स्थापित करें। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर मुरैना प्रवास के दौरान पंचायती धर्मशाला में व्यवसायिक एवं आद्यौगिक सहकारी बैंक के 47 वे वार्षिक प्रतिवदेन 2021-22 सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 सम्मेलन को संबोधित करते हुये केन्द्रीय कृषि एवं किसान कन्ल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि व्यवसायिक बैंक हमारे मुरैना-श्योपुर बड़ौदा का एक अच्छा प्रतिष्ठान है और यह प्रतिष्ठान और उंचाई पर जाये इसकी जिम्मेदारी प्रतिष्ठान के सदस्यों की है।
 उन्होंने बैंक केे सदस्यों व पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि हमारा यही उद्धेश्य होना चाहिये कि व्यवसायिक बैंक एक कीर्तिमान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि अभी बरेली गया था वहां की जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वहां के भाजपा सांसद हैं। सरकार तो आती जाती रहती है लेकिन बैंक के अध्यक्ष पर पब्लिक का इतना भरोसा है कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। बैंक के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने बैंक से जुड़े हितग्राहियों के हित में उन्हें छेड़ा नहीं और बैंक का टर्न ओवर 6 हजार करोड. रूपये है। यह बैंक अन्य बैंकों के लिये उदाहरण है। हमें भी यही प्रयास करना चाहिये कि अपने ग्राहकों को छोंड़ें नहीं, बल्कि जितना हो सके बैंक उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि बैंक के पास पैसा आयेगा जितना कम दरों पर पैसे की उपलब्धता होगी उतना ही लोगों को पैसा बांटा जा सकेगा और जिनको पैसा देंगे वो उस पैसे से व्यापार करेंगे ब्याज सहित लौटायेंगे उनके जीवन में बदलाव आयेगा और बैंक का भी नाम रोशन होगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने सभी को बधाई और शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button