ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

महाकालेश्वर में अब 400 रुपये किलो मिलेगा लड्डू प्रसाद श्रावण से पहले महंगा हुआ

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार से लड्डू प्रसाद के दाम में वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। भक्तों को अब भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद 360 रुपये की बजाय 400 रुपये किलो में खरीदना पड़ेगा।

बीते दिनों मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लड्डू प्रसाद के दाम में 40 रुपये किलो की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। मंदिर प्रशासन समिति के निर्णय अनुसार 1 जुलाई से लड्डू प्रसाद के दाम बढ़ाने जा रहा है। अब तक भक्तों को लड्डू प्रसाद 360 रुपये किलो मिल रहा था। 40 रुपये किलो की मूल्य वृद्धि के बाद प्रसाद का दाम 400 रुपये किलो हो गया है।

100 ग्राम के पैक में 500 रुपये किलो पड़ेगा प्रसाद

मंदिर समिति ने 100 ग्राम लड्डू प्रसाद के पैकेट का मूल्य 50 रुपये निर्धारित किया है। इसके अनुसार लड्डू प्रसाद की कीमत 500 रुपये किलो होगी। अधिकारियों का कहना है कि छोटे पैकेट में पैकिंग चार्ज अधिक लगता है। इसलिए 50 रुपये कीमत रखी गई है। इससे खुल्ले पैसे की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

प्रसाद के पैकेट से हटेगा मंदिर का शिखर

समिति प्रसाद के पैकेट में भी बदलाव करने जा रही है। बताया जाता है अब लड्डू प्रसाद के पैकेट से महालेश्वर मंदिर के शिखर का फोटो हटाया जा रहा है। प्रसाद का उपयोग करने के बाद लोग पैकेट को फेंक देते हैं और यह पैरों में आता है। बताया जाता है पैकेट का नया डिजाइन तैयार हो रहा है। जल्द ही भक्तों को नये कलेवर के पैकेट में प्रसाद मिलेगा।

Related Articles

Back to top button