ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

मणिशंकर अय्यर के बयान पर संबित पात्रा का वार बोले- मुकुट मणि फिर चमक गए

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव आ रह हैं। मुकुट मणि (मणिशंकर अय्यर) फिर चमक गए हैं।

गांधी परिवार के अलावा किसी का प्रधानमंत्री बनना बर्दाश्त नहीं

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने सिर्फ बात की बल्कि एक किताब भी लिखी। उन्होंने विशेष रूप से तीन पी पर बात की। परिवारवाद, पक्षपात और पाकिस्तान। उन्होंने कहा, ‘पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस से प्रधानमंत्री थे। जिस तरह के शब्द थे, उनके लिए जो इस्तेमाल किया गया है। उससे साफ पता चलता है कि गांधी परिवार के प्रवक्ता को गांधी परिवार के अलावा किसी और का पीएम बनना बर्दाश्त नहीं है।

भारत अपनी ताकत साबित कर चुका है

संबित पात्रा ने कहा कि मणिशंकर के जरिए कहा गया है पीवी नरसिम्हा कांग्रेस के नहीं, बल्कि बीजेपी के थे। उन्होंने कहा, ‘बुधवार का दिन बहुत बड़ा था। देश ने एक मील का पत्थर हासिल किया। चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। उसी वक्त मणिशंकर अय्यर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते है। वह कहते है कि भारत कभी विश्व गुरु नहीं बन सकता, क्योंकि पाकिस्तान को नजरअंदाज कर रहा है।’

Related Articles

Back to top button