ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

Neeraj Chopra ने फिर रचा इतिहास लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर भाला फेंककर जीता गोल्ड

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने साल 2023 में ही दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लुसाने डायमंड लीग (Lausanne Diamond League 2023) में शानदार जीत हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर भाला फेंक कर लीग में पहला स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि चोट लगने के वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा ने यह दूसरा डायमंड लीग जीता। इससे पहले नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर भाला फेंका था और जीत हासिल की थी।Neeraj i

नीरज चोपड़ा के थ्रो

पहला- फाउल

दूसरा- 83.52m

तीसरा- 85.04m

चौथा- फाउल

पांचवा- 87.66m

छठवां- 84.15m

नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो के साथ टॉप पर आए हैं, इधर जर्मनी के जूलियन वीबर 87.03 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस लीग में तीसरे स्थान पर 86.13 मीटर थ्रो के साथ चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे रहे हैं।

मांसपेशियों में खिंचाव से थे परेशान

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंबे समय से परेशान थे और अब इस शारीरिक समस्या से उबरने के बाद नीरज चोपड़ा ने कीर्तिमान रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता एक महीने की चोट के बाद एक्शन में लौटे। 25 साल के नीरज ने 5 मई को दोहा, कतर में शीर्ष पोडियम फिनिश के साथ डायमंड लीग सीजन की शानदार शुरुआत की थी।

दूसरी बार जीता गोल्ड

मैच के दौरान भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 6 बार भाला फेंका था और इस दौरान अपने पहले और चौथे प्रयास में लड़खड़ा गए, लेकिन पांचवें प्रयास में शानदार शॉट लगाया और बड़ी उपलब्धि हासिल की। गौरतलब है कि भारत के जेवलिन स्टार नीरज ने इस साल दो स्वर्ण पदक जीत लिए हैं।

Related Articles

Back to top button