ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के मंदसौर, शिवपुरी, दमोह सहित 12 जिलों में अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट।

भोपाल। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में अगले 24 घंटों में गुना, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोक नगर, पन्ना, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, मंदसौर और छतरपुर जिलों में अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्योपुर, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, भिंड, ग्वालियर, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, बडवानी, उज्जैन रीवा, उमरिया, जबलपुर, रतलाम, शाजापुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, आगर, सिवनी और कटनी जिलों भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के अलावा अरब सागर से भी नमी मिलने के कारण वर्षा का दौर अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो उत्तर-पूर्व मप्र पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर जा रही है।इसके अतिरिक्त गुजरात और उससे लगे अरब सागर पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मप्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। शेष संभाग के जिलों में छिटपुट वर्षा होने का सिलसिला बना रहेगा। अभी दो-तीन दिन तक वर्षा का दौर बना रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button