ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

दर्दनाक खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर 8 छात्रों की मौत 10 गंभीर

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा हुआ है. पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी है जिस कारण 8 छात्रों की मौत हो गई है. जबकि 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है. ये छात्रा वाराणसी आईआईटी के हैं. ये हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात करीब साढ़े 8 बज हुआ. हादसे में घायल 10 छात्रों में से 5 को जोनल अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है.पीएम मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, ‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं. इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button