ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

थाना ऊमरी पुलिस ने साढे चार लाख रुपये कीमत की चोरी गई 07 भैंसों को 06 घण्टे में किया बरामद ।

भिण्ड। अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। बीते बुधवार को फरियादी कोक सिंह यादव पुत्र सुग्रीव सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी बाबा का टोला ऊमरी ने रिपोर्ट की कि बीते 27 जून को मै अपनी 02 भैंस, 04 पडियां व 01 पड़ा को खेत में चराने के लिये गया था मै पशुओं को छोडकर खाना खाने के लिये घर चला गया बाद में मै खेत में पहुंचा तो मुझे मेरी भैंसे नहीं मिली मैने अपनी भैंसो को आस-पास तलाश किया तो पता चला कि कोई अज्ञात चोर मेरी भैंसो को हांक कर ले गया। पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन कर भैंसो की पतारसी शुरू की गई एवं मुखबिर मामूर किये गये। पतारसी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कुछ भैंसो को हांकते हुए बिलाव गांव में बीहड की ओर ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल टीम को रवाना किया गया जहां मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति भैंसों को हांकते हुए दिखा जो पुलिस को देखकर बीहड में भाग गया। उक्त भैंसों का हुलिया एफआईआर में उल्लेखित हुलिये का होने से भैंसो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर फरियादी से पहिचान कराई गई तो फरियादी द्वारा उक्त भैंसो को अपना होना बताया। बाद उक्त भैंसों को अपनी हिरासत में लिया गया। भैंसों की कीमत साढ़े चार लाख रूपये बताई गई है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतारसी के प्रयास जारी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्र. आर. राजवीर सिंह, आरक्षक प्रदीप तोमर, परशुराम रावत संतोष जाट, जितेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button