ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
धार्मिक

नवरात्र की तरह मनाया जाता है चंपा षष्ठी, हल्दी से होगी मल्हारी मार्तंड की पूजा

इंदौर।  महाराष्ट्रीयन समाज में 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक मल्हारी मार्तंड का खंडोबा पर्व मनाया जाएगा। यह उत्सव मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष के पहले दिन से शुरू होगा। 6 दिन का त्योहार नवरात्र की तरह मनाया जाता है। जातक व्रत रखने के साथ ही पूजा-अर्चना से जुड़े नियमों का पालन करते हैं।

पूरन पोली और बैंगन का लगाया जाएगा भोग

इस उत्सव के आराध्य देव खंडोबा बाबा की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। उनकी प्रतिमा या फोटो पर हल्दी उड़ाने की रस्म के साथ हवन-पूजन के साथ भंडारा का आयोजिन किया जाता है। इसमें मल्हारी मार्तंड को बैंगन, बाजरे की रोटी, पूरन पोली और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।

भगवान शिव का रूप के मल्हारी मार्तंड

मल्हारी मार्तंड को भगवान शिवजी का रूप माना जाता है। इस पर्व को चंपा षष्ठी और स्कंद षष्ठी कहते हैं। देवता को बैंगन का भोग लगाया जाता है।

चंपा षष्ठी का महत्व

दक्षिण भारतीय लोग इस दिन महादेव के पुत्र कार्तिकेय की पूजा करते हैं। मान्यता है कि 64 भैरवों में से मल्हारी मार्तंड एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शंकर ने मल्हारी मार्तंड का रूप धारण कर मणिमल्ल नामक राक्षस का वध किया था। यह दिन चंपा षष्ठी का था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button