ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

घर में घुस बंदूक व चाकू की नोक पर लूट लिए 13 लाख के जेवर व नगद

कोरबा। शहर के महाराणा प्रताप नगर नगर में रहने वाले एक बालको कर्मी के घर चार बदमाश घुस गए और घर में मौजूद एक वृद्धा को बंधक बनाकर एक लाख रुपये नगद व 12 लाख के सोने के जेवर लूट कर ले गए। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले बालको कर्मी राजकुमार निर्मलकर अपने कुछ स्वजनों के साथ ग्राम नरियारा अकलतरा दसगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। राजकुमार की मां और उनकी नाबालिग बेटी घर में थे। रात को करीब आठ बजे चार बदमाश घर के अंदर धड़धड़ाते घुस गए। लुटेरों के हाथ में चाकू बंदूक था। जान से मार देने की धमकी देते हुए डराया और वृद्धा को रस्सी से बांधने के साथ मुंह में टेप भी लगा दिए। लुटेरे निर्मलकर की पुत्री से घर के अलमारी की चाबी लेकर रखे नगद करीब एक लाख रुपये और 12 तोला सोने के जेवर समेट लिया और चंपत हो गए। घटना के थोड़ी देर बाद निर्मलकर की पुत्री बाहर निकल कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

लूट कर ले गए जेवर की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही। इस तरह कुल लगभग 13 लाख रुपये की लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घर में कुछ और सदस्य भी थे जो थोड़ी देर पहले ही घर से निकल कर आस-पास में ही कहीं गए थे। इस बीच आरोपियों ने घर में धावा बोला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना के प्रभारी रवि उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसके साथ कोतवाली मानिकपुर सीएसईबी चौकी बाल्को थाना के प्रभारी को भी घटनास्थल बुला लिया गया। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपितों को ढूंढने में जुट गई। बताया जा रहा है कि राजकुमार के पिता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत जनरेशन कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, उनका निधन हो चुका है। रिटायरमेंट में मिली राशि से जेवर खरीदे थे।

Related Articles

Back to top button