ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

आंखों में मिर्ची डालकर ले गए डेढ़ लाख रुपए, पुलिस तलाश में जुटी

दतिया: सिविल लाइन थाना अंतर्गत चोपरा गांव के पास कबाड़े व्यापारी के मुनीम के साथ लूट का मामला सामने आया है। मुनीम दिनारा की पार्टी से डेढ़ लाख रुपए लेकर दतिया आ रहा था। तभी रास्ते मे दो अज्ञात बदमाशों ने मुनिम की बाइक को रोका और आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक बेग में रखे केश को लूट लिया। वही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिद्धार्थ कालोनी निवासी जितेन्द्र पिता द्वारका प्रसाद यादव उम्र 36 साल झांसी बाईपास रोड पर अखलेश यादव के कवाड़े के गोदाम में मुनीम का काम करता है। वह शनिवार शाम दिनारा में रानू राज टीला वाले सेठ से एक लाख पचास हजार रुपये काले रंग के बैग में लेकर आ रहा था। जैसे ही वह चौपरा गांव से निकला कि पीछे से एक बाइक पर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और पीछे बैठे बदमाश ने पन्नी में से मुट्ठी भरकर मुनिम की आंखों में मिर्ची का पाऊडर फेंककर मारा। जिससे उसकी आंख में जलन होने लगी। तभी बदमाशो ने मौका पाकर मुनिम से बेग छीन भाग निकले। इसके बाद मुनिम ने हंड्रेड डायल को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button