ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश सिविल सेवा के चयनित अभ्यर्थियों से कर रहे है संवाद

भोपाल। मध्य प्रदेश सिविल सेवा के वर्ष 2019 और 2020 के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को गुरुवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नियुक्ति पत्र प्रदान क‍िए और उनसे संवाद कर रहे है। नवागत अधिकारियों को गुड गवर्नेंस, सतत विकास का लक्ष्य एवं सरकार के विजन से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शुरू हो गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में 187 अनारक्षित, 157 अन्य पिछड़ा वर्ग, 110 अनुसूचित जाति, 150 अनुसूचित जनजाति एवं 82 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की विगत 20 वर्षों की प्रगति यात्रा एवं प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों का प्रस्तुतीकरण होगा। सुशासन के आयाम, गुड गर्वनेंस के साथ टेक्नोलाजी इन गवर्नेंस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य तकनीकी इंटरवेंशन के विषय पर भी उद्बोधन होगा।

नवनियुक्त अधिकारी वाणिज्यिक कर, पंजीयन, आबकारी, वित्त, कार्मिक, राजस्व, स्कूल शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, गृह, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, जनसंपर्क, जनजातीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति , सहकारिता और जेल विभाग में पदस्थ होंगे।

Related Articles

Back to top button