ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

बिग बाॅस के घर से बाहर हुईं ये हसीना सलमान ने लगाई आकांक्षा की क्लास

 बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। लोग इस सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 को सलमान ही होस्ट कर रहे हैं। अब शो में पहली वीकेंड का वार आया और सलमान ने एक कंटेस्टेंट को भाईजान ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। शो में पहला एलिमिनेशन हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई। बीते दिन शो की शुरुआत मनीष पॉल के साथ हुई। मनीष पाॅल अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे।

शो से बाहर हुई ये कंटेस्टेंट

इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट हुए थे। जिसमें बेबिका ध्रुवे, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी का नाम शामिल था। शनिवार 24 जून को पहले वीकेंड का वार था, जिसके कारण सभी लोगों को लगा था कि किसी को बाहर नहीं किया जाएगा क्योंकि पुनीत पहले ही आउट हो चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एलिमिनेशन हो चुका है और एक हसीना को शो से बाहर भी कर दिया गया है। सलमान ने इस वीकेंड आकांक्षा पुरी और आलिया सिद्दीकी को खूब फटकारा।

आकांक्षा को लगाई फटकार

सलमान ने आकांक्षा ने कहा कि वे घर में सबको बेबिका के खिलाफ भड़का रही हैं। उनकी इमेज खराब कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पलक पुरसवानी को शो से बाहर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पलक के पास एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अविनाश के खिलाफ बोलने के अलावा कुछ नहीं था। बता दें कि पलक पुरसवानी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वे कई शोज में काम कर चुकी हैं। शो में उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर अविनाश को लेकर काफी खुलासे किए लेकिन दर्शकों को ये पसंद नहीं आया।

 

Related Articles

Back to top button