ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

भोपाल में आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव कुछ देर में होगा शुरू, देश-विदेश से पहुंचे मेहमान

भोपाल। द बुद्धभूमि धम्मदूत संघ की ओर से शहर के चूनाभट्टी में स्थित बौद्ध विहार में आठवां अंतराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव रविवार को आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में शिरकत करने के लिए देश-विदेश से बौद्ध धर्मगुरु पहुंचे हैं। थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान, तिब्बत, बांग्लादेश, वियतनाम, अमेरिका के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध धर्मगुरु आए हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ बौद्ध धर्मगुरु महाअचान फ्रा विधेस वाछिरामेशी विच्छियन महास्थविर, प्रमुख वट थाईसीरी राजगीर फाउंडेशन, थाईलैंड जैसे नाम प्रमुख हैं। इस महोत्सव के आयोजक भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने बताया कि प्रतिष्ठित लोगों को भगवान बुद्ध के नाम पर ‘अंतरराष्ट्रीय बुद्ध शांति पुरस्कार’ दिए जाएंगे।

कुछ देर पश्चात आठवां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में शुरू होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय भदंत गिरिमंद महाथेरो, प्रमुख भिक्षु –ओरियंट स्टडीज सोसायटी आफ श्रीलंका, श्रीलंका लामा पेमा वांगयेल, प्रमुख बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री, भूटान, फ्रा अचान जैक्साना महाथेरो, प्रमुख भिक्षु, फ्रा धम्म बोधिवोंग महाथेरो, रायल थाई मोनेस्ट्री, थुई थोंग वियतनाम और साथ में अमेरिका से महाउपासक राजदूत डा. परविंदर सिह, विश्व शांति संस्थान संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, वासंथा गोन्साल कोराला- सेवानिवृत, लेफ्टिनेंट कमांडर, श्रीलंका एवं थाई बौद्ध उपासक/उपासिका महोत्सव रहेंगे। इस महोत्सव में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री व विधायकों सहित शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button