ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

एक्स ब्वायफ्रेंड ने की सगाई तोड़ने की कोशिश फोन पर 6 माह से कर रहा था युवती को परेशान

ग्वालियर। ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रहने वाली एक युवती के लिए उसका एक्स ब्वायफ्रेंड ही दुश्मन बन गया। वह पहले तो उससे जबरन शादी करने की कोशिश कर रहा था, जब युवती ने इंकार कर दिया और उसने फोन उठाना बंद कर दिया तो युवक उसका पीछा करने लगा। जब आरोपित को पता लगा कि उसकी शादी होने वाली है तो उसकी सगाई तुड़वाने गाजियाबाद तक पहुंच गया। युवती की होने वाली ससुराल में जाकर जमकर हंगामा किया। युवती और उसके परिवार वालों ने आरोपित पर ग्वालियर में एफ आई आर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में भी ले लिया है।

ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित गोविंदपुरी इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती केआरजी कॉलेज की छात्रा है। उसकी दोस्ती कुछ समय पहले सोहन सिंह से हो गई थी। सोहन सिंह से उसकी रिलेशनशिप लंबे समय चली। इसके बाद युवती की शादी उसके परिवार वालों ने गाजियाबाद में रहने वाले युवक से तय कर दी। युवती की बीते रोज सगाई थी। सगाई करने के लिए युवती के परिवार वाले गाजियाबाद ही गए थे। जैसे ही उसके एक्स बॉयफ्रेंड को पता लगा कि परिवार वाले सगाई करने के लिए गाजियाबाद गए हैं। इस पर एक्स ब्वाय फ्रेंड गाजियाबाद पहुंच गया। यहां उसने युवती के होने वाली ससुराल में जमकर हंगामा किया। उसने युवक को भी धमकाया कि शादी ना करें। युवती की शादी तुड़वाने के लिए उसने तमाम कोशिश की। इसके बाद युवती और उसके परिवार वाले ग्वालियर आए। यहां थाने पहुंचकर शिकायत की। उसने एफ आई आर दर्ज करवाई। एफ आई आर होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button