ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, शुक्रवार को मवेशी चराने गया था युवक, पुलिस कर रही जांच

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जनपद के कमलागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को मवेशी चराने गये चरवाहे का शव शनिवार को रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला। परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्राम भोला नगला निवासी 45 वर्षीय रामपाल यादव पुत्र द्वारिका यादव मवेशी पालनें का कार्य करते थे। शुक्रवार को वह मवेशी चरानें के लिये गए और शाम को घर पर वापस नही आए। परिजनों नें खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नही चला। शनिवार को उनका शव रेलवे ट्रेक के किनारे ग्राम हुसैनगंज के निकट पड़ा मिला । जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। रामपाल की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।फील्ड यूनिट पहुंची मौके परझाड़ियो में रेल लाइन के किनारे शव मिलने की सूचना पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय व फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुचे। शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की। मृतक के परिजनों नें ग्राम शेखपुर के कुछ पशु व्यापारियों पर हत्या का आरोप लगाया है।एसपी अशोक कुमार मीणा नें बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी |

Related Articles

Back to top button