ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

भोपाल में थोड़ी बरसात ने खोली निगम के दावों की पोल सड़को पर भरा पानी

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को दोपहर से शुरु हुई रिमझिम वर्षा का दौर देर रात तक जारी रहा। इस दौरान थोड़ी वर्षा ने ही नगर निगम द्वारा की गई मानसून पूर्व की तैयारी की पोल खोल दी। कालोनी-मोहल्लों में नालियों की सफाई व जलबहाव के लिए ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से निचली बस्तियों में लोगों के घरों और सड़कों में दो से तीन फीट पानी भर गया।

बागसेवनिया थाने और बावड़िया कला ब्रिज के सामने नर्मदापुरम मुख्य मार्ग व सर्विस रोड पर दो से तीन फीट पानी भर गया था। जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की नौबत बनी। वहीं हमीदिया रोड पर अल्पना तिराहे पर करीब दो फीट पानी भर गया। जिससे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की तरफ से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हमीदिया रोड पर पेट्रोल पंप के सामने डेढ़ से दो फीट पानी भरा होने से वाहन फंस गए। यही हाल सिंधी कालोनी चौराहे का रहा। यहां करीब दो फीट पानी भरा हुआ था, जिससे बैरसिया रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। इसके अलावा चूनाभट्टी चौराहा, अल्पना तिराहा, इसरानी मार्केट तिराहा, रायसेन रोड पर भेल कारखाने के सामने, ज्योति टाकीज चौराहा, प्रशासन अकादमी के सामने, हमीदिया समानांतरण रोड, जहांगीराबाद वार्ड कार्यालय के सामने, शिवाजी नगर, डीआईजी बंगला सहित हबीबगंज, छोला, निशातपुरा, रचना नगर और सुभाष नगर अंडरब्रिज में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से जलभराव की नौबत बनी।

Related Articles

Back to top button