ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

Vistara Airlines में फोन पर ‘अपहरण’ की बात कर रहा था शख्स

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रितेश संजयकुकर जुनेजा के रूप में हुई है। यह व्यक्ति विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार था। उड़ान चालक दल के सदस्यों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। सदस्यों ने उस व्यक्ति को फोन पर ‘अपहरण’ के बारे में बात करते हुए सुना था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यात्री ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसके चलते उसने फ्लाइट में ऐसी बातचीत की। फ्लाइट और रूट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

मुंबई की सहार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (उन अपराधों से संबंधित जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं) और 505(2) (जो अफवाहें फैलाने या चिंताजनक समाचार फैलाने जैसे अपराधों से संबंधित है) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button