ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

मुलायम सिंह भी भारत करना चाहते थे देश नाम, लालू ने बताया था दोनों में अंतर

 

नई दिल्ली। देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करने पर बहस छिड़ी है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं। मामले में राजनीति भी जारी है। हर नेता अपने हिसाब से बयानबाजी कर रहा है। वहीं ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के बाद ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ सामने आने के बाद लगने लगा है कि सरकार इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है।

मुलायम सिंह भी चाहते थे ‘भारत’ हो नाम

मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के चलते का रुख कुछ भी हो, लेकिन एक समय था मुलायम सिंह भी चाहते थे कि देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर दिया जाए। इसको लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्वात भी पेश किया था।

मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 2004 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पार्टी की सरकार बनी तो देश का नाम भारत करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।

जब विधानसभा में सपा की सरकार बनी तो प्रस्ताव लाया गया और उसे पारित कर राष्ट्रपति के पास भेजा गया। तब प्रस्ताव पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था।

लालू यादव ने बताया था  और भारत का अंतर

आज सपा जैसी स्थिति बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी की है। आज भारत नाम का समर्थन नहीं कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब लालू यादव ने भारत और इंडिया का फर्क बताया था।

एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री रहते पटना में लालू यादव नीम के दातुन से दांत साफ कर रहे थे। रिपोर्टर ने पूछा कि दिल्ली में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो लालू ने कहा था कि वहां यह सब नहीं मिलता है। वो इंडिया है और यहां भारत है।

 बहस जारी है

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, क्या भाजपा अपने एक्स हैंडल

@BJP4India को भी बदल देंगी? कहां-कहां से India शब्द हटाओगे नरेंद्र मोदी जी। देश की समस्या महंगाई है, बेरोजगारी है, बढ़ती धार्मिक वैमनस्यता है और भी अनेक मुद्दे हैं, उन पर ध्यान दीजिए।

Related Articles

Back to top button