ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के स्कूलों में एक बार फिर गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान।

मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने एक बार फिर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 15 जून को खुलने वाले थे लेकिन अब लगातार दूसरी बार तारीख बढ़ा दी गई है। मध्यप्रदेश में सभी स्कूलों का ग्रीष्मावकाश दूसरी बार बढ़ाने का निर्णय स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि, भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी। 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे। उल्लेखनीय है कि मानसून के लेट हो जाने के कारण मौसम की स्थिति बिगड़ गई है। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मानसून के आने तक जबरदस्त गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button