ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ऊर्जा मंत्री के भाई की हत्या की कोशिश शराब पार्टी करने से रोका तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

 ग्वालियर : ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में प्रदेश के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई की हत्या की कोशिश की गई है। आरोपित कार में सवार होकर आए थे, इन लोगों ने उन पर गाड़ी चढ़ा कर उसे मारने की कोशिश की। उन्होंने कार सवार युवकों को सड़क पर शराब खोरी करने से रोका था। इस घटना के बाद पूरी रात आरोपितों की तलाश में पुलिस उनके घर से लेकर शहर में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देती रही। पांच आरोपित दबोच लिए गए हैं। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीन और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋतुराज होटल के संचालक बबलू तोमर रात को होटल पर मौजूद थे। जोगेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह पाल निवासी इंद्रा नगर, चार शहर का नाका होटल पर काम करते हैं। ऋतुराज फैमिली रेस्टोरेंट है। यहां कई परिवार रात को मौजूद थे। इस दौरान स्कॉर्पियो और एलेंजर कार में सवार युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे और शराब खोरी भी कर रहे थे। बबलू और यहां काम करने वाले स्टाफ ने जब इन्हें रोका तो यह हमलावर हो गए।

बबलू पर इन लोगों ने तीन बार कार चलाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से वह बाल-बाल बच गए। आरोपितों के नाम दिलीप राठौर, प्रवीण राठौर, राजेंद्र उर्फ भूरा राठौर, भूरा कंसाना, कुलदीप राठौर, संजय राठौर बताए गए हैं। सभी लोग मुरैना के रहने वाले हैं। इसके बाद तो होटल के आसपास मौजूद लोग भी यहां आ गए। आरोपित यहां से भाग निकले। तुरंत ही लोगों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। रात को दबिश में पुलिस ने 5 आरोपितों को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button