ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में भारी आग फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

इंदौर। प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी देवी अहिल्याबाई होलकर सब्जी मंडी (चोइथराम सब्जी मंडी) में बुधवार दोपहर को भयानक आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई दुकानों को इसने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और काला धुआं काफी दूरी से नजर आ रहा था। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कुछ घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया, नहीं तो यह भीषण हादसा हो सकता था। वहां मौजूद लोगों ने बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का भी प्रयास किया। आग किस कारण लगी इस बात के पता अभी तक नहीं चल सका है। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही काला धुंआ दिखाई दे रहा था।

छोटे-बड़े व्यापारियों का कितना नुकसान हुआ है, इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया गया। सांसद शंकर लालवानी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने जल्द आग बुझाने और आग लगने के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button