ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

भीषण गर्मी के कारण मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल अब 20 जून से खुलेंगे

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल अब 20 जून से खोले जाएंगे।अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग ने 15 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की थी।16 जून से स्कूल खुलने वाले थे।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। स्‍कूल शिक्षा विभाग के आदेश में लिखा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन की ओर से आंशिक संशोधन करते हुए 19 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि अब मध्‍य प्रदेश के सरकारी और निजी सहित सभी शिक्षण संस्थाएं विद्यार्थियों के लिए 20 जून से खुलेंगी।

बता दें, कि पहले राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को ग्राीष्मावकाश बढ़ाने के निर्देश दिए थे कि भोपाल जिले के सभी शासकीय और आशसकीय स्कूल, भीषण गर्मी और बदल रहे मौसम को देखते अब 19 जून से पहले नहीं खोले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button