ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

हत्या डकैती के चार आरोपितों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत आधारकाप में शेयर बाजार व डेयरी व्यवसाय करने वाले मनीष शर्मा की घर पर डकैती डालने व हत्या के आरोपितों के घर में बुधवार की शाम को प्रशासन का बुलडोजर चला। वारदात में शामिल आधारकाप क्षेत्र के ही रहने वाले सभी छह आरोपितों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई होनी थी, लेकिन उसमें से दो लोगों के स्टे लेने की सूचना पहुंची, जिसके बाद चार मकान तोड़कर ही कार्रवाई रोक दी गई। एक दिन पहले ही नगर निगम ने आरोपित रवि निषाद,आशीष निषाद, कुलदीप निषाद, साहिल निषाद, सचिन निषाद व एक अन्य के स्वजनों को 24 घंटे के अंदर अपने निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया था। अवधि पूरी होते ही दोपहर बाद नगर निगम का अमला जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। साथ ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल के साथ आधारकाप में आरोपितों के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई

तीन घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई के दौरान आरोपित रवि निषाद, आशीष निषाद, साहिल निषाद व एक अन्य नबालिक अपचारी के कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया। सचिन व कुलदीप के स्वजनों के स्टे लेने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई रोकी। विरोध की आशंका को लेकर पूरे क्षेत्र काे पुलिस छावनी बना दिया गया था। कोतवाली के साथ ही माधव नगर, रंगनाथ नगर, कुठला, एनकेजे के बल को तैनात किया गया। शाम को लगभग चार बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चलती रही।

चार जून को की थी वारदात

कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम प्रिया चंद्रावत, सीएसपी विजय प्रताप सिंह सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे। आरोपितों ने चार जून की रात काे व्यापारी मनीष शर्मा के घर में घुसकर डकैती की थी और मनीष सहित उनकी पत्नी व बच्चे पर चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया था। साथ ही जेवर लेकर फरार हो गए थे। वारदात के दौरान घायल मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button