ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

तहसील में सुरक्षा व्यवस्था बनाने कलेक्टरों को निर्देश शासन ने लिया संज्ञान अटैचमेंट होगा खत्म

रायपुर। Raipur News तहसीलों में हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा सोमवार को सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ अधीनस्थ सिविल सेवा के पदाधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों हेतु गठित कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे के नेतृत्व में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद यह निर्णय लेते हुए तहसीलदारों की मांग पर शासन द्वारा मुहर लगाई गई है।

इसके साथ ही वर्तमान में बढ़ते कार्य की अधिकता के बीच तहसीलदारों की मांग पर संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सचिव द्वारा सभी कलेक्टरों को तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के अलावा उनके मूल कार्य के विरुद्ध भू-अभिलेख शाखा में संलग्नीकरण नहीं किए जाने के संदर्भ में भी आदेश जारी किया है। वहीं, अधीक्षक, सहायक अधिक्षकों को तहसीलदार, नायब तहसीलदार का कार्य नहीं दिए जाने के भी निर्देश जारी हैं।

जिस पर संघ के सदस्य सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जारी निर्देशों के शीघ्र पालन कराने की मांग रखी है। इसके अलावा उनकी अन्य मांगें, जिसमें मुख्यतः वेतन विसंगति, नायब तहसीलदरों को राजपत्रित दर्जा, डिप्टी कलेक्टर पद पर पद्दोन्नति के लिए 50:50 के अनुपात का पालन सहित अन्य मांगों पर भी संज्ञान लेकर शीघ्र निराकरण हेतु निवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button