ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है कंजक्टिवाइटिस बीमारी

आंखों की बीमारी कंजक्टिवाइटिस (आंख आना) एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है। इसलिए कंजक्टिवाइटिस के मरीज के कपड़े, रूमाल आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए। कंजक्टिवाइटिस मरीजों को भी चाहिए कि अपने हाथों को साफ पानी से धोते रहें तथा आंखों को छूने अथवा रगड़ने से बचें। असल में कंजक्टिवाइटिस के कारण मरीज आंख में किरकिरी जैसा महसूस करते हैं। जिससे राहत पाने के लिए वे आंख को खुजलाने की कोशिश करते हैं।

खुजलाने व रगड़ने के कारण आंखों में जख्म की आशंका

खुजलाने व रगड़ने के कारण आंखों में जख्म की आशंका बनी रहती है। बोलचाल की भाषा में कंजक्टिवाइटिस को आंख आना भी कहा जाता है। इसमें आंखे लाल, गुलाबी हो जाती हैं जिसके कारण इस बीमारी को पिंक आई भी कहा जाता है। कंजक्टिवाइटिस कई प्रकार के होते हैं। जिनमें आमतौर पर आंख में खुजली, पानी आना, हल्का लाल होना, दर्द, किरकिरा महसूस करना, पीले रंग का पानी निकलना, कीचड़ जमा होना, रोशनी प्रभावित होना, पलकों में सूजन आदि लक्षण नजर आते हैं।

संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचें

संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से, दूषित कपड़ों के इस्तेमाल से, दूषित स्वीमिंग पूल में तैरने समेत अन्य कारक कंजक्टिवाइटिस का जोखिम बढ़ाते हैं। हालांकि कुछ ही दिन के उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है। मरीजों को विशेषज्ञ से परामर्श लेने में विलंब नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button