ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

देवास के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में गोलीबारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पिता समेत दो की मौत।

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में दो परिवारों की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वारदात में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते जाट समाज के दो परिवार में विवाद हुआ था। रविवार को सुबह 9 बजे ग्राम गोलागुठान के गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। इसी दौरान गोलीबारी हुई। विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से राजेश पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। मृतक कैलाश भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता हैं। बाकी एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि गोलियां देडढ़ परिवार द्वारा चलाई गई थी। मौके पर फोर्स तैनात है। पुलिस जांच कर रही है। रंजिश के कारण का पता किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button