ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर कलेक्टर ने जारी की लापरवाह अधिकारियों की सूची।

ग्वालियर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने उन लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं जो जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। कलेक्टर ने कुल 19 अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें:- संपदा अधिकारी साडा श्री नवल सिंह राजपूत, सीडीपीओ डबरा श्रीमती बबीता धाकड़, प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज श्री शशि विकसित, एपीटीओ राजस्व नगर निगम श्री शैलेन्द्र चौहान, सहायक प्रबंधक विद्युत डबरा श्री एस के शुक्ला, सहायक पंजीयक उद्योग नीति व निवेश प्रोत्साहन श्री एच जे कुर्रेशी, उप प्रबंधक विद्युत श्री एम सी गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहना श्री रामप्रसाद बरेलिया, जोनल ऑफीसर नगर निगम श्री रवि गोड़िया, संपदा अधिकारी गृह निर्माण मण्डल श्री कौशलेन्द्र चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री प्रदूषण नियंत्रण मण्डल श्री आर के रोहितास, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री अशोक खरे, भवन अधिकारी नगर निगम श्री वीरेन्द्र शाक्य, जोनल ऑफीसर सिविल नगर निगम श्री अनिल श्रीवास्तव, संपदा अधिकारी विकास प्राधिकरण श्री उमेशचंद कौरव, तहसीलदार घाटीगाँव श्री सुरेश यादव, सहायक यंत्री सीवेज नगर निगम श्री हेमंत शर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री पेयजल नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप सिंह भदौरिया इन अधिकारियों ने क्या गलती की है एल-1 लेवल के इन अधिकारियों द्वारा सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अटेण्ड नहीं किया गया है, जिससे शिकायतें अगले स्तर पर अंतरित हुईं हैं। जाहिर है इन अधिकारियों की उदासीनता की वजह से शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी हो रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के इस रवैये को गंभीरता से लिया है और सभी को अलग-अलग नोटिस जारी कर जवाब माँगे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button