ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

Katni News: पुराने विवाद में वृद्ध की मारपीट के बाद मौत, दो आरोपित गिरफ्तार

बहोरीबंद। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के बचैया गांव में एक पुराने विवाद को लेकर वृद्ध से गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट की। घायल अचेत हो गया और स्वजन रात को उसे लेकर बहोरीबंद अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार बचैया के मड़ैयन टोला निवासी गुलाब रजक का किसी बात को लेकर सामने रहने वाले पटेल परिवार से विवाद चला रहा था। दोनों परिवार के बीच कई बार विवाद हुआ और मामला थाने तक भी पहुंचा था। रविवार की शाम को गुलाब रजक सब्जी लेने गया था और रात को लौटने के बाद गुलाब आग ताप रहा था।

इसी बीच सामने से पटेल परिवार के लोग अपशब्द कहने लगे। गुलाब ने उन्हें अपशब्द कहने से मना किया तो नारायण पटेल, सुनील पटेल और रमेश पटेल ने गुलाब पर हमला बोल दिया। साथ ही लात, घूसों से तीनों ने मिलकर गुलाब की जमकर पिटाई की। जिसमें गुलाब बेहोश होकर गिर गया।

 

अस्पताल में किया मृत घोषित

स्वजनों ने एम्बुलेंस 108 को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में लेकर रात को बहोरीबंद अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने डायल-100 को घटना की सूचना दी और शव लेकर थाना भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को अस्पताल भेजा। साथ ही आराेपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सोमवार की सुबह शव का पीएम कराते हुए उसे स्वजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है,हालांकि उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button